Bihar: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी! सीओ और राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई तय, DM ने मांगा 24 घंटे में जवाब

दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप में मानपुर अंचल के अंचल अधिकारी और एक राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएम शशांक शुभंकर ने दोनों अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। जांच में खुली लापरवाही की परतें गयाजी डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि मानपुर अंचल में दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में लापरवाही की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) सदर से विस्तृत जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में अंचल अधिकारी, मानपुर और राजस्व कर्मचारी प्रहलाद कुमार के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए। अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों अधिकारियों से आरोपों पर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जवाब का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाएगा। यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आम लोगों से जुड़े मामलों में सख्त प्रशासन डीएम ने कहा कि आम लोगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता, अनियमितता और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों के कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे हों। दोषियों पर होगी नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई इस पूरे प्रकरण पर डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है। ये भी पढ़ें:निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, जानें सर्टिफिकेट लेने कौन-कौन पहुंचे सदन कार्रवाई से गया सख्त संदेश प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी! सीओ और राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई तय, DM ने मांगा 24 घंटे में जवाब #CityStates #Bihar #Gaya #GayaNews #ManpurCircle #MutationOfLandRecords #DmShashankShubhankar #CoManpur #RevenueEmployee #PrahladKumar #DepartmentalAction #DisciplinaryAction #DclrInquiry #SubahSamachar