चरखी दादरी फायरिंग मामला: सुरक्षा में बड़ी चूक पर गाज, मुख्य गेट पर तैनात QRT टीम के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

चरखी दादरी अदालत परिसर के पास हुए चर्चित गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के मुख्य गेट पर सुरक्षा में हुई गंभीर चूक को स्वीकार करते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। एसपी लोगेश कुमार ने देर शाम लिया एक्शन शुक्रवार देर शाम चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक (SP) लोगेश कुमार ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पाया गया कि कोर्ट और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा क्यूआरटी (QRT) टीम के पास ही था। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट गेट से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल अदालत परिसर के ठीक बाहर दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। घटना स्थल के इतने नजदीक तैनात होने के बाद भी संदिग्धों को न रोक पाने और त्वरित कार्रवाई में विफलता के चलते इन 6 पुलिस जवानों पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की विभागीय जांच भी जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 17:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चरखी दादरी फायरिंग मामला: सुरक्षा में बड़ी चूक पर गाज, मुख्य गेट पर तैनात QRT टीम के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड #CityStates #CharkhiDadri #CharkhiDadriFiringNews #CharkhiDadriQrtTeamSuspend #SubahSamachar