करण पटेल रियलिटी शो द फिफ्टी से हुए बाहर, एक्टर की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर असली वजह का किया खुलासा
एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद करण की टीम ने एक लंबा बयान जारी कर उनके शो छोड़ने की असली वजह साफ की। साथ ही उनके परफॉर्मेंस को लेकर भी जो सवाल उठ रहे थे, उनके भी जवाब दिए। टास्क के दौरान लगी चोट करण की टीम ने उनके शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बयान में लिखा, करण ने शो में पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल रवैये के साथ एंट्री की थी। लेकिन पहले ही बड़े टास्क के दौरान को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज ने एक मुकाबले में उन्हें जोर से टक्कर मार दी। उस टक्कर के बाद शुरुआत में लगा कि यह सिर्फ हेयरलाइन रिब फ्रैक्चर है। लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें मेडिकल जांच और एक्स-रे के लिए ले जाया गया, जिसमें पता चला कि वो मामूली चोट नहीं, रिब फ्रैक्चर थी। मेडिकल सलाह के बाद करण को कुछ समय के लिए आराम करने को कहा गया और मुकाबले से अस्थायी रूप से बाहर किया गया। लेकिन फैंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस करते हुए उन्होंने दर्द होने के बावजूद वाइल्डकार्ड के रूप में फिर से एंट्री ली। View this post on Instagram A post shared by Karan Patel (@karan9198)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:36 IST
करण पटेल रियलिटी शो द फिफ्टी से हुए बाहर, एक्टर की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर असली वजह का किया खुलासा #Entertainment #National #KaranPatel #TheFiftyShow #TheFiftyShowWinner #TheFiftyShowFinale #KaranPatelThe50 #SapnaChoudhary #YuvikaChaudhary #PrinceNarula #SubahSamachar
