Varanasi News: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड, गेट के बाद उमड़े फैंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने रविवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया। मुंह पर मास्क लगाकर वह धाम से बाहर निकलीं तो फैंस और फोटो-वीडियो बनाने वालों की होड़ लग गई। गेट नंबर चार के बाहर पुलिस घेरे के बीच जैकलीन फर्नांडीज को वहां से कार में बिठाया गया। इस दौरान जैकलीन ने मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि काशी को जितना सुना था यह उससे भी अच्छी है। यहां का आध्यात्म ऊर्जा भर देता है। मन को शांति भी मिल रही है। गंगा घाटों का भी भ्रमण किया और वहां के दिव्य वातावरण को करीब से देखा। इसे भी पढ़ें;Union Budget 2026: पहली बार काशी से पूर्वोत्तर की हाई स्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली और सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं। 2006 में मिस यूनिवर्स बनीं। 2009 में फिल्म अलादीन से उन्होंने बॉलीवुड में इंट्री लीं। 2010 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार भी मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 06:47 IST
Varanasi News: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड, गेट के बाद उमड़े फैंस #CityStates #Varanasi #ActressJacquelineFernandez #VaranasiNews #KashiVishwanathTemple #SubahSamachar
