सोच समझकर खरीदें प्लॉट: अवैध निर्माण किए सील, दो बीघा में बस रही कॉलोनी करदी जमींदोज; ADA की बड़ी कार्रवाई
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन अनुभाग ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृति और स्वीकृत नियमों के विपरीत किए जा रहे 6 अनधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। वहीं, छत्ता-द्वितीय वार्ड में करीब 2 बीघा में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सीलिंग की यह कार्रवाई कोतवाली वार्ड में विजय गुप्ता, छत्ता-प्रथम में पवन अग्रवाल, लोहामंडी में पंकज अग्रवाल के दो स्थान, हरीपर्वत-प्रथम में अपूर्व मित्तल और शाहगंज में विजय सिंह के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम आबिदगढ़ में पुरुषोत्तम दास अग्रवाल और लाला भाई की ओर से बिना अनुमति बनाई जा रही शारदा विहार कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
सोच समझकर खरीदें प्लॉट: अवैध निर्माण किए सील, दो बीघा में बस रही कॉलोनी करदी जमींदोज; ADA की बड़ी कार्रवाई #CityStates #Agra #AdaAction #IllegalConstructionSealed #DemolitionDrive #UnauthorizedColony #AgraDevelopmentAuthority #BulldozerAction #EncroachmentRemoval #UrbanDevelopment #AgraNews #EnforcementAction #SubahSamachar
