Ayodhya News: एडीजी ने नए कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया जोर
अयोध्या। एडीजी जोन प्रवीण कुमार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित ऑफिसर्स मेस में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शासन और डीजीपी मुख्यालय से मिले निर्देशों और टास्क की समीक्षा की गई।एडीजी ने कहा कि नए कानूनों को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया। अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी समीक्षा बैठकें कर व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाता है, ताकि कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के आश्रम तिवारी मंदिर पहुंचकर उनके सुपुत्र के यज्ञोपवीत संस्कार की बधाई दी।रौनाही थाने का निरीक्षणपुलिस लाइंस में बैठक के बाद एडीजी ने रौनाही थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने असलहा, साइबर हेल्प डेस्क का जायजा लिया। थाने में तैनात उपनिरिक्षकों व सिपाहियों से उनका परिचय जाना। इस मौके पर डीआईजी सोमेन वर्मा भी मौजूद थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 19:53 IST
Ayodhya News: एडीजी ने नए कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया जोर #ADGEmphasizesImplementationOfNewLawAtTheGrassrootsLevel #SubahSamachar
