Jammu News: जम्मू पुलिस में फेरबदल, 10 थाना प्रभारी समेत 18 अफसरों के तबादले

- रघुबीर सिंह को गांधीनगर, रतन को पीर मिट्ठा, अरुण बख्शीनगर, जयपाल को बाग-ए-बाहु थाने के होंगे एसएचओ अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने शनिवार को 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किया है। इनमें दस 10 थाना प्रभारी है। आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर जयपाल शर्मा को गांधीनगर से बाहु फोर्ट का एसएचओ बनाया गया है। रघुबीर सिंह को गांधीनगर थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया है। शाकिर मजीद को जानीपुर थाने का एसएचओ बनाया गया है। वहीं जानीपुर के एसएचओ विक्रम शर्मा को डीपीओ जम्मू में रीडर लगाया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कौल को बख्शीनगर, राकेश कुमार को बाग-ए-बाहु, रतन सिंह को पीर मिट्ठा, बलराम शर्मा को कानाचक और सुशील चौधरी को अखनूर थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई सब इंस्पेक्टर, पीएसआई और एएसआई स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। एसआई सुनील कुमार को सरवाल पुलिस पोस्ट से बिश्नाह में आईओ बनाया गया है। पीएसआई ललित शर्मा को बाहु फोर्ट से सरवाल पुलिस पोस्ट का प्रभारी, नरेश कुमार को फल्लयां मंडल से बाहु फोर्ट में आईओ। कुणाल शर्मा को गांधीनगर से खौड़ और अंकुश शर्मा को खौड़ से गांधीनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा एसएसआई मोहम्मद असलम को डीपीएल जम्मू से गुज्जर नगर पुलिस पोस्ट, और वेद राज को गुज्जर नगर से घरोटा थाने में तैनात किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।---

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Administration news



Jammu News: जम्मू पुलिस में फेरबदल, 10 थाना प्रभारी समेत 18 अफसरों के तबादले #AdministrationNews #SubahSamachar