Delhi NCR News: डीटीयू के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी में दाखिले शुरू

सीयूईटी स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला, जारी होगी मेरिट लिस्ट अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी पाठ्यक्रम में दाखिले शुरू हो गए हैं। सीयूईटी यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई शाम सात बजे तक https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/inteBscmsc/sourceCode/ पर आवेदन कर सकेंगे। पहले राउंड की काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट पांच अगस्त को जारी होगी। पहले राउंड के दाखिले 11 अगस्त से शुरू होंगे। दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट 13 अगस्त को जारी होगी। जबकि दूसरे राउंड के लिए दाखिले 18 अगस्त से शुरू होंगे। स्पॉट राउंड दाखिले के लिए विश्वविद्यालय खाली सीटों की स्थिति के आधार पर तारीखों की घोषणा करेगा। डीटीयू में इस साल बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। वहीं इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी डेटा साइंस के लिए अलग प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 24 जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले को लेकर पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। जबकि दाखिला की शुरुआत 31 जुलाई से होगी। जबकि दूसरे राउंड के दाखिला की लिस्ट सात अगस्त को जारी होगी। इसके अलावा स्पॉट राउंड के दाखिला को लेकर विश्वविद्यालय बाद में सूची जारी करेगा। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये है। आवेदन पूरा करने के बाद शुल्क जमा करना जरूरी होगा, वरना उम्मीदवार को किसी भी काउंसलिंग चरण में सीट आवंटन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। साथ ही शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। डीटीयू ने उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी विवरण ठीक ढंग से पढ़ने के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: डीटीयू के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी में दाखिले शुरू #AdmissionsOpenForDTU'sIntegratedBSc-MScProgram. #SubahSamachar