हिंसक होते किशोर, मामूली बात में भी खून से रंग रहे हाथ: छह माह में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़े

राष्ट्रीय राजधानी में किशोरों के अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। चोरी और जेबकतरी तक सीमित रहने वाले नाबालिग अब हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, दुष्कर्म, फायरिंग और चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराधों में तेजी से शामिल हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के एक जनवरी से 15 जून 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि अपराध की लगभग हर श्रेणी में नाबालिग आरोपियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। सबसे अधिक वृद्धि डकैती और लूट के मामलों में 54.80 फीसदी तथा हत्या के प्रयास के मामलों में 54.36 फीसदी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में दिल्ली में 2,300 से अधिक किशोर अपराध के मामले दर्ज किए गए। राजधानी में किशोर अपराध दर करीब 42 मामले प्रति एक लाख नाबालिग आबादी रही, जो देश के सभी प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि अपराध की बढ़ती गंभीरता कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिंसक होते किशोर, मामूली बात में भी खून से रंग रहे हाथ: छह माह में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़े #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #SubahSamachar