AFCAT 02/2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में 300+ पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की सभी शर्तें

AFCAT 02/2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एफकैट 02/2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो वायु सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून, 2026 तकऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। क्या है आवेदन शर्तें भारतीय वायु सेना की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक (B.Tech) की डिग्री होना जरूरी है। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए किसी भी संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AFCAT 02/2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में 300+ पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की सभी शर्तें #GovernmentJobs #National #SubahSamachar