AFCAT 2 2025 Merit List: एफकैट-2 की मेरिट में 744 अभ्यर्थी सफल; पुरुष वर्ग में आलोक अव्वल, देखें पूरी लिस्ट

AFCAT 2 2025 Merit List: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2 2025 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। एयर फोर्स अकादमी (AFA) में जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्सों के लिए यह सूची जारी की गई है। जारी मेरिट लिस्ट में कुल 744 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इनमें एफकैट पुरुष वर्ग के 380, महिला वर्ग के 226, एई ब्रांच के 106, एनसीसी स्पेशल एंट्री के 23 और सर्विस एंट्री कमीशन के 9 उम्मीदवार शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रैंक देख सकते हैं। हालांकि, मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि चयन पक्का हो गया है। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 10:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AFCAT 2 2025 Merit List: एफकैट-2 की मेरिट में 744 अभ्यर्थी सफल; पुरुष वर्ग में आलोक अव्वल, देखें पूरी लिस्ट #GovernmentJobs #National #SubahSamachar