अफेयर और मर्डर: हाथ-पैर और मुंह बांधा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला, एक बेटी के बाप का घर बुलाकर क्रूरता से कत्ल
पंजाब के फरीदकोट के थाना सदर के गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अर्शदीप के हाथ-पैर और मुंह बांधे गए थे। उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता हरनेक सिंह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्शदीप कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। अर्शदीप ने परिवार को बताया था कि गांव मचाकी कलां की विवाहित हरप्रीत कौर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रही थी। परिवार इस मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की तैयारी कर रहा था। रविवार शाम को अर्शदीप अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 10:18 IST
अफेयर और मर्डर: हाथ-पैर और मुंह बांधा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला, एक बेटी के बाप का घर बुलाकर क्रूरता से कत्ल #CityStates #Chandigarh-punjab #FaridkotMurder #SubahSamachar
