Shapoor Zadran: शापूर जादरान के निधन पर शोक में डूबा अफगानिस्तान क्रिकेट; घरेलू टी20 लीग मैचों को किया स्थगित
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के 38 वर्ष की उम्र में निधन के बाद चल रही शपगीजा क्रिकेट लीग के 11वें संस्करण के दो दिन के मुकाबले स्थगित कर दिए हैं। बोर्ड ने बताया कि 8 और 9 जुलाई को होने वाले मैच उनके सम्मान में नहीं खेले जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि शेष टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा एसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा "दिवंगत शापूर जादरान को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए 11वें शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 के 8 और 9 जुलाई के निर्धारित मुकाबले स्थगित किए जाते हैं।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:34 IST
Shapoor Zadran: शापूर जादरान के निधन पर शोक में डूबा अफगानिस्तान क्रिकेट; घरेलू टी20 लीग मैचों को किया स्थगित #CricketNews #Cricket #International #ShapoorZadran #SubahSamachar
