MGKVP: 42 दिन बाद 40 हजार विद्यार्थी देंगे सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं, पांच जिलों के 120 कॉलेजों में बने केंद्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे जुड़े वाराणसी समेत पांच जिलों के 120 कालेजों में 42 दिन बाद यूजी, पीजी के विद्यार्थियों की सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 16 अप्रैल से शुरू होने वाली इस परीक्षा में करीब 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में पिछले साल हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से सत्र नियमितीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा था। इसमें समय से परीक्षा कार्यक्रम जारी करवाकर परीक्षा कराने और परिणाम जारी करने का आह्वान किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 09:06 IST
MGKVP: 42 दिन बाद 40 हजार विद्यार्थी देंगे सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं, पांच जिलों के 120 कॉलेजों में बने केंद्र #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
