Tehri News: लंबे इंतजार के बाद नरेंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुई आंखों की सर्जरी

सर्जरी के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहरनरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में एक बार फिर आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को राहत मिलने लगी है। लंबे समय से आंखों की सर्जरी की सुविधा बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश, देहरादून का रुख करना पड़ रहा था।स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी जोशी की तैनाती की व्यवस्था की। अस्पताल में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. तन्वी जोशी ने तीन मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया। इनमें धुआंधार निवासी 65 वर्षीय सुशीला देवी, गुजराड़ा निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और चंबा ब्लॉक के कोट गांव निवासी बैसाखी देवी शामिल हैं। तीनों मरीज लंबे समय से आंखों की समस्या से परेशान थे। इलाज की प्रतीक्षा कर रहे थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद ये मरीज अपनी जांच कराने उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज और सर्जरी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। ऑपरेशन में डॉ. तन्वी जोशी के साथ हाइजीनिस्ट एमके. कुरैशी, अमित कोठारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: लंबे इंतजार के बाद नरेंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुई आंखों की सर्जरी #AfterALongWait #EyeSurgeryResumesAtNarendranagarHospital #SubahSamachar