महाभारत पर होगी विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म! शुरू कर चुके हैं काम; आमिर और राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा
महाकाव्य महाभारत एक ऐसा विषय है, जिस पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। इनमें एसएस राजामौली और आमिर खान जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में मकबूल, ओमकारा और ओ रोमियो जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज का नाम भी शामि हो गया है। शेक्सपियर के नाटकों पर अधिकांश फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज अब भारत के सबसे बड़े महाकाव्य पर एक भव्य फिल्म बनाना चाहते हैं। विशाल इसे अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानते हैं। महाभारत पर विशाल भारद्वाज शुरू कर चुके हैं काम पीटीआई के साथ बातचीत में विशाल भारद्वाज ने महाभारत को बनाने को लेकर कहा कि मुझे महाभारत को, पूरे महाभारत को समकालीन समय के अनुरूप ढालने का मन करता है। लेकिन यह बहुत बड़ा काम है और मैंने इस पर कुछ काम पहले ही कर लिया है। मुझे नहीं पता कि यह मेरी अगली परियोजना होगी या नहीं। अभी तो ओ रोमियो का जश्न मनाने का समय है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 06:04 IST
महाभारत पर होगी विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म! शुरू कर चुके हैं काम; आमिर और राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा #Bollywood #National #AamirKhan #VishalBhardwaj #Mahabharata #SsRajamouli #MovieOnMahabharata #VishalBhardwajMakingMahabharata #VishalBhardwajAdaptingMahabharata #VishalBhardwajMovieOnMahabharata #MahabharataStory #WhatIsMahabharata #SubahSamachar
