Panipat News: ट्राला और कैंटर टक्कर के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलटे
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर शुक्रवार को तड़के सनौली-जलालपुर चौक के पास अचानक सड़क पर चलते ट्राले और कैंटर की संतुलन बिगड़ने से आपस में टक्कर होने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गए। इसमें दोनों वाहनों के चालक व परिचालक घायल हो गए।शुक्रवार तड़के करीब चार बजे यमुना बॉर्डर की तरफ से रूई से भरा कैंटर और पीछे सामान से लदा ट्राला पानीपत की तरफ जा रहे थे। वे सनौली-जलालपुर चौक के पास पहुंचे तो आगे वाहन आ जाने पर अचानक सड़क पर ब्रेक लगाने पर चलते ट्राला और कैंटर संतुलन बिगड़ने से आपस में टकरा गए। दोनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गए। इससे दोनों वाहनों में सवार चालक और सहायक घायल हो गए। सनौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। घायल वाहन चालक व परिचालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर ट्राला और कैंटर की टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गए। इसके बाद चालक और सहायक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।36
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:07 IST
Panipat News: ट्राला और कैंटर टक्कर के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलटे #AfterColliding #ATrailerAndACanterOverturnedIntoADeepDitchByTheRoadside. #SubahSamachar
