Agra News: इटावा के बाद अब मथुरा की चुनौती, नजर क्वार्टर फाइनल पर

आगरा। डॉ. गौर हरि सिंघानिया 28वीं उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट अंतर जिला चैंपियनशिप में इटावा को हराकर जीत का आगाज करने वाली आगरा वेटरन्स टीम रविवार को मथुरा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। लीग मुकाबला रविवार को दोपहर 12 बजे से रोहता के सूरजभान एकेडमी मैदान पर खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी केके शर्मा होंगे। आगरा की टीम की कमान अजय कदम संभालेंगे। मथुरा के खिलाफ जीत हासिल करने पर टीम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। हारने वाली टीम के पास भी अगले दौर में पहुंचने का अवसर रहेगा। उसे अपने अगले मुकाबले में इटावा को हराना होगा। आगरा की टीम में धीरज शर्मा, गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, जुगल शर्मा, विनय शर्मा (विकेटकीपर), विवेक यादव, विजय चौहान, कौशल शर्मा, आशु यादव, हरीश बिष्ट, जयवीर सिंह और ओम यादव शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: इटावा के बाद अब मथुरा की चुनौती, नजर क्वार्टर फाइनल पर #AfterEtawah #NowTheChallengeOfMathura;SightsSetOnTheQuarter-finals. #SubahSamachar