Meerut News: पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़

माधवपुर के प्रताप विहार में हुई वारदात, चार लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। माधवपुरम के प्रताप विहार में दो महिला और दो युवकों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला किया। महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से महिला का सिर फोड़ दिया। युवक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसएसपी के आदेश पर दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्रह्मपुरी के प्रताप विहार निवासी महिला ने बताया कि उसके पति पर झूठी रिपोर्ट दीपक ने दर्ज कराई थी। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला से जांच कराई। इसमें मामला फर्जी मिलने पर इसे समाप्त कर दिया। आरोप है कि दीपक रंजिश रखने लगा और इस मामले को समाप्त करने की एवज में पांच लाख रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर धमकी देने लगा। आरोप है कि 2 फरवरी 2026 रात 10.30 बजे दीपक अपने दोस्त सचिन चौधरी, पत्नी मोना शर्मा व रश्मि चौधरी के साथ लाठी डंडे लेकर आए। घर के बाहर आकर गाली गलौज की। बाहर खड़ी स्कूटी को तोड़ दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और कपड़े फाड़ कर निवस्त्र करने का प्रयास किया। वह घर में घुसी तो आरोपी अंदर घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने भी पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल किया गया। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ #AfterFailingToPayARansomOfFiveLakhRupees #ThePerpetratorsBrokeIntoTheHouse #AssaultedTheOccupants #AndCommittedMolestation. #SubahSamachar