Noida News: युवती की हत्या के बाद फंदे से झूला था युवक
फॉलोअपतुगलपुर में किराए के कमरे में सहमति संबंध में रह रहे थे दोनोंमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में किराए के कमरे में सहमति संबंध में रह रहे युवक ने पहले गला दबाकर युवती की हत्या की, उसके बाद खुद फंदे से झूल गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। दोनों की मौत का खुलासा कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के आने पर हुई थी। पुलिस के दरवाला तोड़ने पर युवक का शव फंदे में लटका मिला, जबकि युवती का शव गद्दे पर पड़ा था। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (27) व ज्योति (24) के रूप में हुई हुई थी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि दोनों के परिजन ने मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 19:16 IST
Noida News: युवती की हत्या के बाद फंदे से झूला था युवक #AfterKillingTheGirl #TheYoungManHangedHimself. #SubahSamachar
