CNG Prices Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी, इतने बढ़ गए दाम
देश में महंगाई लगातार आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल, दूध और खाने-पीने की चीजों के बाद अब सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। 26 मई को एक बार फिर सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। मई महीने में अब तक चार बार कीमतें बढ़ चुकी हैं, जिससे कुल 6 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो चुका है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 83 रुपये 9 पैसे प्रति किलो पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों का असर नौकरीपेशा लोगों, ऑटो-टैक्सी चालकों और रोजाना सफर करने वाले आम लोगों के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 06:10 IST
CNG Prices Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी, इतने बढ़ गए दाम #IndiaNews #National #CngPriceInDelhi #CngPriceInNoida #CngPriceGhaziabad #CngPriceGurugram #CngRateInUp #CngRateDelhiNcr #CngPriceIncreasedToday #CngHikeInDelhi #DelhiCngHike #NoidaCngNews #SubahSamachar
