Haridwar News: भाजपा नेता से मारपीट के बाद अब फोन पर हत्या की मिली धमकी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले भाजपा नेताओं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद अब विकास तिवारी को फोन पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी निवासी नई लुधियाना धर्मशाला जस्साराम रोड हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि 30 जून को दोपहर उनके मोबाइल पर एक नंबर से धमकी भरी कॉल आई। इसके बाद शाम को दूसरे नंबर से भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दोनों नंबरों से उन्हें फोन कर लगातार धमकाया गया।बता दें कि सोमवार को आनंदमयी सेवा सदन इंटर कॉलेज में थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान विकास तिवारी और सुशील चौधरी के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: भाजपा नेता से मारपीट के बाद अब फोन पर हत्या की मिली धमकी #AfterTheAssaultOnTheBJPLeader #HeNowReceivedADeathThreatOverThePhone. #SubahSamachar