Alwar News: चोरी के बाद पकड़े गए युवक को लोगों ने जमकर पीटा, बुजुर्ग पर हमले के बाद भड़की भीड़
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग के मुख्य गेट के पास चोरी के संदेह में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र में घूम रहे थे। आरोप है कि इनमें से ही एक युवक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। ये भी पढ़ें:Rajasthan News:“मंत्री जी, कादो हटवा द्यो” बच्चों की मासूम पुकार ने खोल दी गांव की बदहाल सड़क की पोल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल बुजुर्ग और पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी शिकायत या रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 13:07 IST
Alwar News: चोरी के बाद पकड़े गए युवक को लोगों ने जमकर पीटा, बुजुर्ग पर हमले के बाद भड़की भीड़ #CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarNews #AlwarCrimeNews #TheftIncident #MobBeating #MobAssault #CrowdViolence #CompanyBaghAlwar #KotwaliPolice #ElderlyManAttacked #SuspectedThief #SubahSamachar
