Bulandshahar News: दो दिन की बारिश के बाद निकली धूप, पारा 32
बुलंदशहर/बीबीनगर/अहमदगढ़/नरसेना। पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद सोमवार को धूप निकली। कई बार हल्के बादल भी छाए। धूप निकलने पर गर्मी का अहसास भी हुआ। वहीं, रात में ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत पाई। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।बीते शनिवार और रविवार को आंधी संग बारिश हुई। तापमान कम होने पर आमजन ने गर्मी से राहत पाई। रविवार की रात भी बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। सोमवार दिन निकलते ही धूप निकली और दोपहर के समय कुछ गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अभी भी आंधी-बारिश की संभावना है। पिछले दो दिन हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों को भी संजीवनी मिली है। किसानों को कई दिन तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 18:42 IST
Bulandshahar News: दो दिन की बारिश के बाद निकली धूप, पारा 32 #BulandshahrNews #SubahSamachar
