Panipat News: नवादा पार गांव में नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। नवादा पार गांव में चाचा-भतीजे जाबिर और आवेश की यमुना के गहरे कुंड में डूबकर हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।नाराज परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो नवादा पार और आसपास के गांवों के लोग मिलकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों हाजी नवाब अली (नवादा पार), आलीम (पत्थरगढ़), जाहिद (नवादा पार), शाहरूख, कामिल, नाजम, अहसान और नवाब का आरोप है कि यह हादसा लापरवाही और अवैध खनन का नतीजा है। परिजनों के अनुसार, 5 जून को पत्थरगढ़ गांव के पास यमुना में जाबिर और आवेश की डूबने से मौत हो गई थी।सनौली खुर्द थाना पुलिस ने मृतक जाबिर के पिता कामिल की शिकायत पर यूपी के गांव खुरगान में रेत खनन करने वाले ठेकेदार, खनन अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अब तक मुख्य ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि खुरगान क्षेत्र में यमुना तटबंध के अंदर जमीन से रेत खनन किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने सीमा से सटी पानीपत जिले की जमीन पर भी अवैध खनन किया। इस अवैध खनन के कारण यमुना में गहरे कुंड बन गए, जिनमें डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई।वर्जनपुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मांगा गया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या यूपी के ठेकेदार ने पानीपत जिले की जमीन से भी खनन किया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय, थाना प्रभारी, सनौली खुर्द पुलिस
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:52 IST
Panipat News: नवादा पार गांव में नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #AgitatedVillagersStagedAProtestInNawadaParVillage. #SubahSamachar
