अग्निवीर सेना भर्ती: अब एक फॉर्म से दो पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानिए अंतिम तारीख

भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। सेना भर्ती कार्यालय बरेली से जारी सूचना के अनुसार 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमेन मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। नर्सिंग सहायक (एनए/एनए वेट) के लिए आयु 23 वर्ष, सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। एक फॉर्म में दो पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बरेली एआरओ के अधीन आने वाले 12 जिलों (बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं) के अभ्यर्थी एक अप्रैल से पूर्व भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अग्निवीर सेना भर्ती: अब एक फॉर्म से दो पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानिए अंतिम तारीख #CityStates #Bareilly #Pilibhit #Shahjahanpur #Budaun #LakhimpurKheri #UttarPradesh #AgniveerBharti2026 #Agniveer #IndianArmy #SubahSamachar