अग्निवीर भर्ती: चार चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक; जानें डिटेल

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बीच अभ्यर्थी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। 20-21 मार्च को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराने के साथ 22-23 मार्च को उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। भर्ती बोर्ड की ओर से दिन व जिलावार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। एनसीसी की 21वीं यूपी बटालियन के बीएचएम (ड्रिल इंस्ट्रक्टर) नरपत बिश्नोई ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षा में दौड़, चिनअप, बैलेंसिंग वॉल व नौ फिट डिश के राउंड होंगे। 1600 मीटर दौड़ 5.51 मिनट में पूरे करने वाले अभ्यर्थी को पूरे 60 अंक मिलेंगे। समय के हिसाब से क्रमश: 48, 36, 24 अंक मिलेंगे। चिनअप के लिए 40 नंबर का राउंड होगा। पूरे 10 चिनअप लगाने वाले को 40 अंक मिलेंगे। इसके बाद बैलेंसिंग वॉल और फिर नौ फिट डिश का राउंड है। इसमें अभ्यर्थी को क्वालीफाई करना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 06:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अग्निवीर भर्ती: चार चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक; जानें डिटेल #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Pilibhit #Shahjahanpur #Budaun #LakhimpurKheri #AgniveerRecruitment #AgniveerBharti2026 #Jobs #SubahSamachar