Agra News: यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा की बालिका टीम घोषित
आगरा। 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद 22 से 28 जुलाई तक गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा में आयोजित होने वाली प्रदेश यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा जिले की बालिका टीम की घोषणा शुक्रवार को सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में की गई। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल और सचिन दत्त जोशी ने टीम की घोषणा की। चयनित खिलाड़ियों में दीपिका, हर्षिता, अवंतिका, दीक्षा, खुशी यादव, शिवांगी, नित्या, तनिष्का, नायशा, आध्या, खुशी मोहन और राशि शामिल हैं। रोहिणी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है, जबकि मंदाकिनी और कमलप्रीत को स्टैंडबाई खिलाड़ी बनाया गया है। प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन कोच श्यामवीर सिंह और राहुल सक्सेना करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 02:53 IST
Agra News: यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा की बालिका टीम घोषित #AgraGirls'TeamAnnouncedForYouthBasketballChampionship. #SubahSamachar
