यूपी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर न करें ये गलती, 140 की रफ्तार में टूट गए कार के शीशे; तीन युवकों की ऐसे हुई मौत
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के इंतजाम हैं न ही कार्रवाई का कोई डर नजर आ रहा है। शुक्रवार रात हादसे का शिकार हुई हुंडई क्रेटा कार की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यही वजह रही कि टक्कर के बाद शीशा टूटने से तीन युवक उछलकर 30 फीट नीचे पत्थरों पर जा गिरे थे और उनकी जान चली गई। सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन का कहना है कि वह लखनऊ एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों के संदर्भ में चिंता व्यक्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उचित उपाय करने की मांग की थी। 10 नवंबर 2025 को यूपीडा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सामने कुछ मुद्दों को उठाया था। हादसों के आंकड़े भी दिखाए थे। बताया गया था कि 54.7 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण चालक की थकान है। 70 प्रतिशत हादसे रात में होते हैं। चालकों के लिए विश्राम गृह नहीं हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को स्पीड कॉरिडोर नहीं, सेफ्टी कॉरिडोर बनाना होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 05:06 IST
यूपी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर न करें ये गलती, 140 की रफ्तार में टूट गए कार के शीशे; तीन युवकों की ऐसे हुई मौत #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #Agra-lucknowExpressway #LucknowExpresswayAccident #RoadAccident #140KmphSpeed #Overspeeding #ThreeYouthsKilled #ExpresswayAccidents #RoadSafety #KcJain #YogiAdityanath #SubahSamachar
