UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
आगरा के पुरानी मंडी में श्यामलाल मार्ग पर रविवार की रात अधिवक्ता के भाई को गोली मारने के लिए हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा तो दूसरे ने गोली मारी थी। घायल दुकानदार ने साहस दिखाते हुए एक को जमीन पर गिरा लिया मगर बदमाश फायरिंग कर भाग गए। सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। हमलावरों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ये भी पढ़ें -15 छात्रों की मौत के बाद बड़ा सवाल:बिना सुरक्षा मानकों के कैसे चल रहीं कोचिंग पुलिस कमिश्नर ने दिए ये निर्देश
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 09:51 IST
UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद #CityStates #Agra #UttarPradesh #PuraniMandi #ShyamlalMarg #ShootingIncident #ShopkeeperAttack #Advocate'sBrother #CctvViral #AttemptToMurder #PoliceInvestigation #AgraCrime #SubahSamachar
