यूपी: जाम से कैसे मुक्त होगा आगरा? व्यापारियों ने दिए ये सुझाव, एमजी रोड के लिए बताया सबसे सटीक प्लान

आगरा के एमजी रोड से हाईवे तक जाम से जूझते लोगों को राहत तभी मिल सकती है जब मजबूत कार्ययोजना बनाई जाए। पुलिसकर्मियों की तैनाती पर्याप्त संख्या में की जाए। ट्रैफिक लाइट दुरुस्त हो, इनका पालन भी कराया जाए। जाम का निदान तभी संभव है जब अधिकारी खुद सड़क पर जाकर निदान तलाशें। अमर उजाला के अभियान ऑपरेशन ट्रैफिक पर शहर के व्यापारियों ने यह बात रखी। पूरा शहर जाम, कारोबार हो रहा प्रभावित आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि शहर में जाम के कारण व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। त्योहार के चलते कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पुलिस-प्रशासन को विशेष कार्ययोजना बनाकर जाम की समस्या से निजात दिलानी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 05:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: जाम से कैसे मुक्त होगा आगरा? व्यापारियों ने दिए ये सुझाव, एमजी रोड के लिए बताया सबसे सटीक प्लान #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraTrafficJam #MgRoadAgra #AgraHighway #TrafficManagement #TradersAffectedByTraffic #TrafficPolice #TrafficSignals #TrafficCongestion #MukeshGupta #OperationTraffic #SubahSamachar