मौत से पहले का दृश्य: लोडर के अगले पहिये में 10 मिनट तक फंसी रही खुशबू, बहन के सामने तोड़ा दम; देखें CCTV
आगरा में नवरात्र के पावन अवसर पर कैला देवी मंदिर में आरती करके लौटीं चार सहेलियों को क्या पता था कि चंद कदमों का रास्ता उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मंजर बन जाएगा। शुक्रवार रात कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में तेज रफ्तार लोडर ने चारों को रौंद दिया। हादसे में एमकॉम की छात्रा खुशबू जुरैल (22) की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन भूमि और सहेलियों की आंखों के सामने खुशबू ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल निशा चौधरी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिखा कुशवाहा के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:40 IST
मौत से पहले का दृश्य: लोडर के अगले पहिये में 10 मिनट तक फंसी रही खुशबू, बहन के सामने तोड़ा दम; देखें CCTV #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraAccident #KhushbooJurelDeath #KalindiViharAccident #SpeedingLoader #KailaDeviTemple #RoadAccident #McomStudent #CctvFootage #SubahSamachar
