Agra News: राहुल और माणिक की आक्रामक बल्लेबाजी से पस्त हुई आगरा इलेवन
आगरा। स्पोर्ट्स विजार्ड में खेले गए टी-20 मुकाबले में एसीए टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आगरा इलेवन को 8 विकेट से पराजित किया। एसीए ने केवल 14.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। विकास सिकरवार ने 47 गेंदों में 62 रन बनाए। ऋतिक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रन, मयंक तिवारी ने 11 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। राजेश ने हैट्रिक विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच भर दिया। इसके अलावा पंकज और रोहन को एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीए की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। माणिक बेरी ने 49 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 4 छक्के रहे। वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। उन्हें राहुल तोमर का शानदार साथ मिला। राहुल ने मात्र 33 गेंदों में 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली। एसीए ने 14.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 02:49 IST
Agra News: राहुल और माणिक की आक्रामक बल्लेबाजी से पस्त हुई आगरा इलेवन #AgraXIOverwhelmedByTheAggressiveBattingOfRahulAndManik. #SubahSamachar
