Agra News: अंडर-7 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगा आगरा का श्रीहान

आगरा। शहर के होनहार शतरंज खिलाड़ी श्रीहान शाची का चयन अंडर-7 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रशिक्षक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जून से 4 जुलाई तक नागपुर में होगी, जिसमें वह उत्तर प्रदेश की ओर से चुनौती पेश करेंगे। श्रीहान वर्तमान में आगरा जिला अंडर-7 वर्ग के चैंपियन हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में भी चैंपियन बनकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता दिखाई। इस उपलब्धि पर शहर के खेल प्रेमियों और शतरंज जगत में खुशी की लहर है। सभी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 01:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: अंडर-7 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगा आगरा का श्रीहान #Agra'sShrihanToRepresentUPInTheUnder-7NationalChessChampionship. #SubahSamachar