Bareilly News: गोदाम में बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़

बरेली में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ रविवार को हरुनगला में एक गोदाम में छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद रखी मिली। इस खाद में लाल मिट्टी मिलाकर बोरियों में भरा जा रहा था। टीम ने खाद के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाद की बरेली और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर विभाग के प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ एक गोदाम में छापा मारा था। गोदाम में अनाधिकृत रूप से खाद बनाई जा रही थी। अवैध भंडारण किया गया था। मौके पर लाल मिट्टी, खाली बोरियां और पैकिंग मशीन भी पाई गई। गोदाम मालिक उर्वरक बनाने और भंडारण संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सका। गोदाम को सील कर दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: गोदाम में बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़ #CityStates #Bareilly #Agriculture #FakeFertilizer #Fertilizer #SubahSamachar