Kullu News: तीन दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार
कुल्लू। नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार रविवार शाम को कुल्लू पहुंच गए हैं। जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह 16 जून तक कुल्लू के दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत कर अभिनंदन किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:46 IST
Kullu News: तीन दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार #AgricultureMinisterChanderKumarArrivesInKulluForAThree-dayVisit. #SubahSamachar
