Delhi NCR News: एआई आधारित कैंसर देखभाल प्लेटफॉर्म आईऑन्कोलॉजी एआई से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
-इस स्वदेशी तकनीक को हाल ही में डिजिटल इंडिया आस्क आवर एक्सपर्ट्स कार्यक्रम के 47वें एपिसोड में प्रदर्शित कियाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। भारत में कैंसर के इलाज और निदान को अधिक सटीक एवं तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से विकसित एआई आधारित प्लेटफॉर्म आईऑन्कोलॉजी एआई को प्रस्तुत किया। इस स्वदेशी तकनीक को हाल ही में डिजिटल इंडिया आस्क आवर एक्सपर्ट्स कार्यक्रम के 47वें एपिसोड में प्रदर्शित किया गया। इस एपिसोड में सी-डैक की एआई एवं क्वांटम टेक्नोलॉजी ग्रुप की प्रोग्राम डायरेक्टर और एआई टेक्नोलॉजी डायरेक्टर लक्ष्मी पनात, एम्स नई दिल्ली के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर व न्यूरोबायोकेमिस्ट्री प्रभारी प्रो. अशोक शर्मा और आईसीएमआर-सेंटर फॉर कैंसर पैथोलॉजी की साइंटिस्ट-ई और विभागाध्यक्ष डॉ. फौजिया सिराज ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार स्वदेशी डिजिटल नवाचार भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को बदल रहे हैं और प्रिसिजन-आधारित कैंसर केयर को नई दिशा दे रहे हैं।विशेषज्ञों ने बताया कि आईऑन्कोलॉजी एआई को भारत-केंद्रित समाधान के रूप में विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म स्तन और ओवरी कैंसर की शुरुआती पहचान में सहायता करने के साथ-साथ चिकित्सकों, पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट को डेटा-आधारित सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है, जिससे वे तेज और प्रमाण-आधारित क्लीनिकल निर्णय ले सकें। चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि बढ़ते मरीजों की संख्या, देर से होने वाला निदान और सीमित चिकित्सा संसाधनों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:48 IST
Delhi NCR News: एआई आधारित कैंसर देखभाल प्लेटफॉर्म आईऑन्कोलॉजी एआई से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर #AI-basedCancerCarePlatformIOncologyWillTransformHealthcareWithAI #SubahSamachar
