टैक्स चोरी का खुलासा: बिरयानी बेच रहे 1.77 लाख रेस्टोरेंट की करतूत, AI ने पकड़ी 70 हजार करोड़ की काली कमाई

एआई की मदद से आयकर विभाग ने खाद्य बाजार में अब तक की सबसे बड़ी 70 हजार करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। देशभर में हैदराबादी बिरयानी बेचने वाले करीब 1.77 लाख रेस्तरां ने पांच वर्षों में सॉफ्टवेयर बिलों में फर्जीवाड़ा कर अपनी कमाई छिपाई और उस पर कर नहीं चुकाया। आयकर विभाग की हैदराबाद इकाई ने एक लाख से अधिक रेस्तरां में इस्तेमाल किए जाने वाले बिलिंग सॉफ्टवेयर के 60 टेराबाइट लेनदेन डाटा का विश्लेषण कर यह खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से अब तक इन रेस्तरां ने 70,000 करोड़ रुपये के बिक्री कारोबार को छिपाया। अधिकारियों ने इस पर जुर्माने समेत कर की गणना नहीं की है। हालांकि उन्होंने बताया कि जिस सॉफ्टवेयर पर उन्होंने नजर रखी है, वह कुल रेस्तरां बिलिंग सॉफ्टवेयर बाजार के 10% हिस्से को नियंत्रित करता है। जांच में 1.77 लाख रेस्तरां आईडी के डाटा का विश्लेषण करने के लिए बिग डाटा विश्लेषण और जनरेटिव एआई समेत कई टूल्स का इस्तेमाल किया गया। कर्नाटक में सबसे अधिक कर चोरी जांच में पाया गया कि सबसे अधिक चोरी कर्नाटक में हो रही थी। उसके बाद तेलंगाना और तमिलनाडु का स्थान रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ रेस्तरां मालिकों ने बिल मिटाने की जहमत तक नहीं उठाई। अधिकारियों का मानना है कि रेस्तरां की कुल बिक्री का लगभग एक चौथाई हिस्सा कर चोरी किया गया था। ये भी पढ़ें:Fatehpur:दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर भिड़ गए घराती और बराती, एक महिला का फिर फूटा; आखिर टूट गई शादी भुगतान के बाद सिस्टम से हटा देते थे बिल आयकर टीम ने जांच में पाया कि ग्राहकों के भुगतान करने के बाद, कई बिल सिस्टम से हटा दिए गए या बदल दिए गए। पूरे भारत में, 70,000 करोड़ रुपये में से 13,317 करोड़ के बिल भुगतान के बाद हटाए गए। महज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छिपाई गई बिक्री 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की थी। इसकी दोबारा जांच के लिए अधिकारियों ने 40 रेस्तरां का दौरा किया और वास्तविक बिक्री की तुलना कंप्यूटर रिकॉर्ड से की। इस छोटी सी जांच में भी लगभग 400 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री का पता चला। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 04:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टैक्स चोरी का खुलासा: बिरयानी बेच रहे 1.77 लाख रेस्टोरेंट की करतूत, AI ने पकड़ी 70 हजार करोड़ की काली कमाई #IndiaNews #National #HyderabadRestaurantScam #IncomeTaxEvasionNews #FoodAndBeveragesScam #IncomeTaxNews #इनकमटैक्सचोरीघोटाला #हैदराबादरेस्टोरेंटघोटाला #SubahSamachar