AI Without Internet: बिना इंटरनेट काम करेगा Google का नया AI 'Gemma 4', जानें कैसे कर सकते हैं सेटअप

गूगल ने हाल ही में 'Gemma 4' नाम के नए ओपन एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल्स का एलान किया है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिना इंटरनेट कनेक्शन के सीधे आपके स्मार्टफोन पर काम कर सकते हैं। इन मॉडल्स का इस्तेमाल करने के लिए गूगल ने 'गूगल एआई एज' नाम का एक खास एप भी पेश किया है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर आसानी से काम करता है। आइए समझते हैं कि ये क्या हैं और आप इन्हें कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। Gemma 4 क्या है Gemma 4 गूगल के मशहूर 'जेमिनी' रिसर्च पर आधारित नए और हल्के एआई मॉडल्स की एक सीरीज है। पुराने और बंद सिस्टम्स के उलट, जेम्मा (Gemma) को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बिना इंटरनेट के आपके मोबाइल डिवाइस पर आराम से काम कर सके। Gemma 4 मुख्य रूप से चार अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है: इफेक्टिव 2B (E2B) इफेक्टिव 4B (E4B) 26B मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स (MoE) 31B डेंस आम एआई चैटबॉट एप्स से कैसे अलग है एआई एज गैलरी आजकल हम जो भी एआई एप्स इस्तेमाल करते हैं (जैसे चैटजीपीटी या जेमिनी का वेब वर्जन), वो 'क्लाउड सर्वर' पर काम करते हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि जब आप कोई सवाल पूछते हैं तो वह इंटरनेट के जरिए दूर बैठे किसी सर्वर तक जाता है और फिर वहां से प्रोसेस होकर जवाब आपके पास वापस आता है। लेकिन गूगल एआई एज गैलरी इस मामले में बिल्कुल उलट काम करता है। यह आपके सवालों को क्लाउड पर भेजने के बजाय, एआई मॉडल को सीधे आपके फोन पर ही चलाता है (इसे तकनीकी भाषा में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग कहते हैं)। इस तकनीक के कारण आपको कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ी सहूलियत तो यह है कि अब आप चैट, इमेज एनालिसिस और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के यानी पूरी तरह से ऑफलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा, चूंकि आपका कोई भी निजी डेटा फोन से बाहर किसी बाहरी सर्वर पर नहीं जाता, इसलिए आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सेफ और सुरक्षित रहती है। साथ ही, बार-बार इंटरनेट या सर्वर से कनेक्ट होने का झंझट खत्म हो जाने के कारण आपको रिस्पॉन्स के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे एप की स्पीड काफी फास्ट हो जाती है। गूगल एआई एज एप क्या है गूगल एआई एज एक ऐसा बेहतरीन एप है जो यूजर्स को Gemma 4 जैसे एडवांस एआई मॉडल्स सीधे अपने फोन पर चलाने की सुविधा देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है, जिसका सीधा मतलब है कि आपका सारा डेटा आपके फोन में ही सुरक्षित रहता है और आपकी प्राइवेसी बनी रहती है। इस एप में कई शानदार फीचर्स को एक साथ पिरोया गया है जो आपके रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान बना देते हैं। उदाहरण के लिए, इसका 'थिंकिंग मोड' एआई को इंसानों की तरह गहराई से सोच-समझकर जवाब देने के काबिल बनाता है। इसके 'स्मार्ट वर्कस्पेस' में आप आसानी से कोई नया टेक्स्ट लिखवा सकते हैं, किसी बड़े आर्टिकल की समरी तैयार कर सकते हैं या फिर अपने लिखे हुए पुराने टेक्स्ट को दोबारा और बेहतर ढंग से लिखवा सकते हैं। इसके अलावा, एप में 'आस्क इमेज' का विकल्प भी मिलता है। इससे आप कोई भी फोटो अपलोड करके एआई से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, इसका 'ऑडियो स्क्राइब' फीचर आपको यह सुविधा देता है कि आप रियल-टाइम में अपनी आवाज को टेक्स्ट में बदल सकें और तुरंत उसका अनुवाद भी कर सकें। कुल मिलाकर, यह एप आपके फोन को एक बेहद स्मार्ट और सुरक्षित एआई टूल में बदल देता है। एंड्रॉयड और आईओएस पर Gemma 4 का इस्तेमाल कैसे करें अपने फोन पर इसे सेटअप करना बहुत आसान है। बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें: स्टेप 1: एप डाउनलोड करें एंड्रॉयड यूजर्स इसे 'गूगल प्ले स्टोर' से और आईफोन यूजर्स 'एप स्टोर' से गूगल एआई एज एप डाउनलोड करें। (नोट: आईओएस में बेहतर परफॉरमेंस के लिए आईफोन 15 प्रो या उससे नए मॉडल का इस्तेमाल करना सही रहेगा)। स्टेप 2: अपना मोड चुनें एप खोलें और अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी मोड चुनें- जैसे एआई चैट, आस्क इसेज, ऑडियो स्क्राइब या एजेंट स्किल्स। स्टेप 3: सही मॉडल का चुनाव करें अब 'Models' टैब पर जाएं। यहां आप अपने फोन की क्षमता के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। अगर आपको स्पीड चाहिए तो E2B (सबसे तेज) चुनें, और अगर बेहतर नतीजे चाहिए तो E4B (सबसे स्मार्ट) चुनें। स्टेप 4: डाउनलोड करें और इस्तेमाल शुरू करें एक बार जब आपका चुना हुआ मॉडल डाउनलोड हो जाएगा तो आप बिना इंटरनेट की चिंता किए इसे अपने फोन पर ऑफलाइन इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल एआई एज एप में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं यह एप सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई कमाल के इन-बिल्ट टूल्स भी शामिल हैं जो आपके काम को बेहद आसान बना देते हैं। एआई चैट फीचर की मदद से आप न सिर्फ अपने सवाल पूछ सकते हैं, बल्कि इसके खास 'थिंकिंग मोड' के जरिए यह भी देख सकते हैं कि एआई ने आपका जवाब स्टेप-बाय-स्टेप कैसे तैयार किया है। अगर आप किसी फोटो के बारे में जानना चाहते हैं, तो आस्क इमेजटूल से फोटो अपलोड या क्लिक करके उसमें मौजूद टेक्स्ट निकाल सकते हैं या यह जान सकते हैं कि फोटो में क्या है। इसके अलावा, ऑडियो स्क्राइब फीचर आपकी बोली गई बातों को टेक्स्ट में बदलने और उन्हें दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने का काम बड़ी आसानी से कर देता है। इस एप की खूबियां यहीं खत्म नहीं होतीं। इसमें मौजूद एजेंट स्किल्स आपको URL के जरिए एआई को विकिपीडिया या गूगल मैप्स जैसे बाहरी प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने की सुविधा देता है। वहीं, अगर आप एआई की बारीकियों को समझना चाहते हैं तो प्रॉम्ट लैब में अपने प्रॉम्प्ट टेस्ट करके एआई के रिस्पॉन्स को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें Tiny Garden नाम का एक मजेदार फीचर भी है, जहां आप टेक्स्ट कमांड देकर एक वर्चुअल सिमुलेशन दुनिया के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। और सबसे खास बात, मोबाइल एक्शंसके जरिए आप एआई की मदद से अपने फोन के कई फंक्शंसको सीधे कंट्रोल कर सकते हैं और अपने रोजमर्रा के कई कामों को आसानी से ऑटोमेट भी कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AI Without Internet: बिना इंटरनेट काम करेगा Google का नया AI 'Gemma 4', जानें कैसे कर सकते हैं सेटअप #MobileApps #National #Google #Smartphone #Technology #Gemma4 #SubahSamachar