एम्स बिलासपुर ने विकसित की तकनीक: कैंसर को खत्म करेगी शरीर की ही कोशिकाएं, नई थेरेपी की तैयारी

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में अब कैंसर के इलाज के लिए ऐसी आधुनिक तकनीक विकसित करने की तैयारी है, जिसमें मरीज के शरीर की अपनी रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को कैंसर से लड़ने के लिए तैयार किया जाएगा। इसे कार-टी थेरेपी कहा जाता है। इसमें मरीज के शरीर से टी-कोशिकाएं निकालकर प्रयोगशाला में इस तरह तैयार की जाती हैं कि वे कैंसर की कोशिकाओं को पहचानकर उन पर हमला कर सकें। इसके बाद इन तैयार कोशिकाओं को मरीज के शरीर में वापस डाला जाता है। एम्स में अगले एक-दो साल में इस तरह की अत्याधुनिक चिकित्सा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 22:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एम्स बिलासपुर ने विकसित की तकनीक: कैंसर को खत्म करेगी शरीर की ही कोशिकाएं, नई थेरेपी की तैयारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Bilaspur #AiimsBilaspur #CancerTreatment #SubahSamachar