एम्स बिलासपुर: बच्चों के दिमाग की उलझनें सुलझाएगी ईईजी मशीन, चंडीगढ़ या दिल्ली के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है। एम्स बिलासपुर के पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में जल्द ही 64-चैनल की अत्याधुनिक वीडियो ईईजी और पॉलीसोम्नोग्राफी मशीन स्थापित होने जा रही है। इस मशीन के आने के बाद अब बच्चों को दिमागी बीमारियों और नींद से जुड़े विकारों के इलाज के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी तक प्रदेश में उपलब्ध साधारण मशीनों से जटिल मामलों की पहचान मुश्किल होती थी, लेकिन यह नई तकनीक दिमाग के हर सूक्ष्म सिग्नल को पकड़ने में सक्षम होगी। इस मशीन के साथ हाई-डेफिनिशन कैमरे जुड़े होंगे। जब किसी बच्चे को दौरा पड़ेगा, तो यह मशीन न केवल उसके दिमाग की तरंगों को रिकॉर्ड करेगी, बल्कि उसी पल शरीर में होने वाले शारीरिक बदलावों का वीडियो भी बनाएगी। इससे डॉक्टरों को यह समझने में आसानी होगी कि मिर्गी का प्रकार क्या है और दवा का डोज कितना रखना है। साधारण ईईजी में कम सेंसर होते हैं, जिससे दिमाग के कुछ हिस्से छूट जाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 18:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एम्स बिलासपुर: बच्चों के दिमाग की उलझनें सुलझाएगी ईईजी मशीन, चंडीगढ़ या दिल्ली के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर #CityStates #Shimla #AiimsBilaspur #SubahSamachar