वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी आखिरी उड़ान: विमान 'किरण' से जुड़ी यादें हुईं ताजा, दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट

आईएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, जो इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को हैदराबाद के पास डंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) में अपनी आखिरी ट्रेनर सॉर्टी (उड़ान) के दौरान 'किरण' विमान उड़ाया। यह जानकारी अधिकरियों ने दी। क्यों खास है यह जगह उड़ान पूरी करके उतरने पर, सम्मान के तौर पर उन्हें 'वाटर कैनन सैल्यूट' दिया गया। यह सिंह के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला पल था, क्योंकि उन्होंने एएफए में अपने इंस्ट्रक्टर, विंग कमांडर (रिटायर्ड) वीएस कोचर के साथ उड़ान भरी। यही वह जगह है जहां से उन्होंने अपने फ्लाइंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने फ्लाइंग करियर की शुरुआत भी 'किरण' विमान से ही की थी। आईएएफ प्रमुख 1984 में 'स्वोर्ड ऑफ ऑनर' के साथ एएफए से पास आउट हुए थे। उन्होंने अपनी आखिरी फाइटर जेट सॉर्टी 12 अक्तूबर को जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 'एक्सरसाइज तरंग शक्ति' के दौरान स्वदेशी 'तेजस' विमान में भरी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी आखिरी उड़ान: विमान 'किरण' से जुड़ी यादें हुईं ताजा, दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट #IndiaNews #National #IndianAirForce #ApSinghIafChief #FinalFlightMemories #KiranAircraft #SubahSamachar