Jollygrant: भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित, डाइवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट

भारी बारिश के कारणदेहरादून एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई।जिस कारण विभिन्न शहरों की कुल चार उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यह बारिश 11 बजे के आसपास काफी तेज हो गई। जिस कारण 11 बजे मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा। 11: 25 पर आने वाली इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। कोलकाता से 12: 00 बजे आने वाली इंडिगो की तीसरी उड़ान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली से दोपहर एक बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान को भी वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। ये भी पढे़ंUttarkashi:हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत,पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग यह चारों उड़ानें संबंधित एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरकर आसमान में कई चक्कर काटने के बाद डाइवर्ट की गई। हालांकि सुबह के वक्त दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 15:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jollygrant: भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित, डाइवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #DehradunAirport #AirTraffic #UttarakhandNews #SubahSamachar