ऐश्वर्या राय: बॉबी देओल की पीठ पर चढ़ने में हिचकिचाईं, निर्देशक को दिया ऐसा जवाब; अपनी छवि को लेकर चिंतित थीं
1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड बन चुकी थीं। चारों तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे थे और दुनिया उन्हें एक खास नजर से देख रही थी। इसके तीन साल बाद 1997 में जब उन्होंने फिल्म 'और प्यार हो गया' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, तो उनके सामने चुनौती सिर्फ अभिनय करने की नहीं, बल्कि मिस वर्ल्ड की छवि से बाहर निकलकर किरदार में ढलने की भी थी। ऐश की डेब्यू फिल्म के निर्देशक राहुल रवैल को आज भी वह किस्सा याद है, जब बॉबी देओल की पीठ पर चढ़ने वाले एक सीन को लेकर ऐश्वर्या झिझक गई थीं। अमर उजाला से खास बातचीत में राहुल ने ऐश से जुड़े ऐसे ही कई दिलचस्प किस्से साझा किए। पढ़ें उनकी जुबानी… फिल्म में कैसे कास्ट हुईं ऐश्वर्या सच बात तो यह है कि इस फिल्म की कहानी का आइडिया मुझे रोमा मीरचंदानी ने दिया था और वहीं से इस प्रोजेक्ट की गाड़ी आगे बढ़ी। अगर आज कोई यह कहे कि मैं पहले से ही जानता था कि ऐश्वर्या बहुत बड़ी स्टार बनेगी, तो यह सरासर झूठ होगा। फिल्म इंडस्ट्री में आप किसी से मिलकर सिर्फ यह अंदाज लगा सकते हैं कि उसमें कितना दम है। कभी आपका वह आंकलन सही बैठता है, कभी गलत साबित हो जाता है। मैं ऐश्वर्या से तब मिला था जब वह मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी थीं। उनसे मिलकर मुझे इतना जरूर समझ आ गया था कि इस लड़की में गजब का आत्मविश्वास है और यह एक्टिंग भी शानदार कर लेगी। बस फिर क्या था तभी यह पक्का हो गया था कि इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ लीड रोल में ऐश्वर्या ही होंगी।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 23:03 IST
ऐश्वर्या राय: बॉबी देओल की पीठ पर चढ़ने में हिचकिचाईं, निर्देशक को दिया ऐसा जवाब; अपनी छवि को लेकर चिंतित थीं #Bollywood #Entertainment #National #AishwaryaRaiBachchan #AishwaryaRai #AishwaryaRaiBirthday #HappyBirthdayAishwaryaRaiBachchan #HappyBirthdayAishwarya #HappyBirthdayAish #Aish #SubahSamachar
