Delhi NCR News: अजमल खान क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की शानदार जीत
-सुभानिया क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 18 रन से हरायासंवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली।द्वारका के छावला स्थित क्रिकेट अकादमी में आयोजित डीडीसीए महिला टी-20 लीग मुकाबले में अजमल खान क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुभानिया क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी करते हुए अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। शानदार अर्धशतकीय पारी और पूरे मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जसलीन संधू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही जसलीन ने अपने करियर के 2000 रन पूरे करने की विशेष उपलब्धि भी हासिल की। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जसलीन संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 10 शानदार चौके शामिल रहे। उनके अलावा रेश्मिथा ने 24 रन, मानसी ने 13 रन और रिया चौधरी ने 6 रन का योगदान दिया। नंदिनी राठौर ने 3, योशिता ने 2 रन और अतिरिक्त के रूप में टीम को 17 रन मिले। सुभानिया की ओर से आरिनी ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि अवनि शर्मा, इशाना मुखर्जी और अनुराग कंवर को एक-एक सफलता मिली। 122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभानिया क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन ही बना सकी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:16 IST
Delhi NCR News: अजमल खान क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की शानदार जीत #AjmalKhanCricketClub-W'sMagnificentVictory #SubahSamachar
