Akhilesh Yadav Birthday: कहीं पर्यावरण संरक्षण, कहीं रक्तदान शिविर; इस जिले में सप्ताहभर चलेगा अभियान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी की ओर से केक काटकर दीर्घायु कामना की गई। वहीं पीडीए पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्रदूषण को खत्म करने व जीवन को सुखमय बनाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। बताया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष का जीवन स्वस्थ और दीर्घायु हो। मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, अंजनी सरोज, राजेंद्र दुबे, अंजनी शुक्ला, हसनैन अंसारी, कल्लन यादव, सलाउद्दीन अंसारी लालचंद बिंद, रामयज्ञ पाल, कमला शंकर महतो, केशनारायण यादव आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 15:04 IST
Akhilesh Yadav Birthday: कहीं पर्यावरण संरक्षण, कहीं रक्तदान शिविर; इस जिले में सप्ताहभर चलेगा अभियान #CityStates #Bhadohi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
