सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: अखिलेश यादव बोले- जो दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी नहीं
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे कभी सच्चे सनातनी नहीं हो सकते। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाला व्यक्ति सनातन धर्म की मूल भावना को नहीं समझता। Lucknow, Uttar Pradesh: On the demolition of an illegal mosque in Saharanpur, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, quot;Those who do not respect other religions can never be true Sanatanis. They can never be Sanatanis if they play with the faith of others. They can never be… pic.twitter.com/cEUE0N5cptmdash; IANS (@ians_india) September 5, 2026 दूसरों की आस्था का सम्मान करना जरूरी अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे कभी सच्चे सनातनी नहीं हो सकते।” उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दूसरे धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करता है तो वह सनातनी होने का दावा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं करेगा। उनके मुताबिक यही बात उन्होंने सनातन धर्म में सीखी है। यह भी पढ़ें:यूपी:मस्जिद गिराए जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले-1911 के दस्तावेज के बावजूद क्यों चला बुलडोजर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 14:41 IST
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: अखिलेश यादव बोले- जो दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी नहीं #CityStates #Saharanpur #अखिलेशयादव #सहारनपुरमस्जिदध्वस्तीकरण #सच्चेसनातनी #वसुधैवकुटुंबकम #सहारनपुरमस्जिदमामला #समाजवादीपार्टी #धार्मिकसौहार्द #सनातनधर्म #अखिलेशयादवबयान #SubahSamachar
