हाई हील पहनकर लाल परी बने अक्षय कुमार, देखकर हैरान रह गईं जैकलीन-भूमि; फराह खान ने किया सलाम

अक्षय कुमार के होस्ट वाला गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून अब खत्म हो चुका है। शो का फिनाले एपिसोड भी प्रसारित हो चुका है। फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीज गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान गेम के साथ-साथ तीनों ने अक्षय के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की। इस एपिसोड का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें अक्षय हील्स पहनकर लाल परी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जैकलीन ने दी अक्षय को चुनौती, फिर एक्टर ने किया डांस फिनाले एपिसोड के दौरान जैकलीन ने अक्षय द्वारा किए गए प्रैंक्स का बदला लेने के लिए एक चुनौती रखी। उन्होंने अक्षय को ऊंची एड़ी वाली हील्स पहनकर एक मिनट तक नाचने के लिए कहा। जैकलीन ने यह भी कहा कि अगर अक्षय बीच में ही रुक गए, तो उन्हें उनके खाते में 1 लाख रुपये जमा करने होंगे। पहले तो अक्षय हिचकिचाए और बोले, पागल है क्या मैं पहनूं मोच वोच आ जाएगी। मैंने कभी ऐसा नहीं किया, मुझे बहुत डर लगता है। लेकिन फराह ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आखिरकार जैकलीन की मदद से उन्होंने हील्स पहन लीं। इसके बाद अक्षय ने 'हाउसफुल 5' के गाने 'लाल परी' पर लाल हील्स पहनकर डांस किया और उन्हें हील्स में घूमते हुए भी देखा गया। बाद में फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं। Akshay dancing in heels wasnt on my 2026 bingo card… probably not in Akshay Kumars plan either 😭 https://t.co/AL7S5ck2s9 pic.twitter.com/6rCnNQOVrmmdash; PintuX (@pintya_348) April 28, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 12:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाई हील पहनकर लाल परी बने अक्षय कुमार, देखकर हैरान रह गईं जैकलीन-भूमि; फराह खान ने किया सलाम #Bollywood #National #AkshayKumar #AkshayKumarDance #AkshayKumarDanceInHeels #AkshayKumarDanceOnLaalPari #AkshayKumarDanceOnLaalPariInHeels #AkshayKumarDanceOnWheelsOfFortune #AkshayKumarFarahKhan #FarahKhan #JacquelineFarnandise #BhumiPednekar #SubahSamachar