Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करनी है खरीदारी? ये हैं गोल्ड की सबसे बेस्ट बाजार
Akshaya Tritiya Best Gold Shopping Markets: भारत में अक्षय तृतीयाको बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी और अन्य कीमती चीजें खरीदना सौभाग्य का प्रतीक होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी कभी कम नहीं होती और जीवन में समृद्धि लेकर आती है। इसी वजह से अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। ज्वेलरी शॉप्स से लेकर पारंपरिक बाजार और मॉल तक, हर जगह खास ऑफर और नई कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित करती है। अगर आप भी इस शुभ दिन पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन से बाजार सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और कहां आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे मशहूर बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां अक्षय तृतीया पर शॉपिंग करना सबसे खास अनुभव बन सकता है। यहां आपको ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न हर तरह की खरीदारी के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। जवेरी बाजार, मुंबई ये ज्वेलरी का हब माना जाता है। जवेरी बाजारभारत के सबसे बड़े ज्वेलरी मार्केट्स में से एक है। यहां आपको सोने और हीरे के गहनों की विशाल रेंज मिलती है। अक्षय तृतीया पर यहां खास ऑफर भी मिलते हैं। चांदनी चौक, दिल्ली दिल्ली का चांदनी चौरपारंपरिक खरीदारी का केंद्र है। चांदनी चौक अपनी पारंपरिक दुकानों और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यहां ज्वेलरी, कपड़े और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जोहरी बाजार, जयपुर राजस्थानी ज्वेलरी का खजाना आपको जयपुर में मिल सकता है। यहां कि जोहरी बाजार में आपको पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी और कीमती पत्थरों की शानदार कलेक्शन मिलती है। यह बाजार अपनी यूनिक डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है। टी नगर, चेन्नई चेन्नई स्थित टी नगर को दक्षिण भारतका शॉपिंग हब माना जाा है। टी नगरसोने के गहनों और सिल्क साड़ियों के लिए बेहद मशहूर है। अक्षय तृतीया के दौरान यहां भारी भीड़ और शानदार ऑफर देखने को मिलते हैं। कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली खरीदारी के लिए जाना चाहते हैं तो बेंगलुरु के कमर्शियल स्ट्रीट की ओर रुख करें। यह बाजार युवा वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां फैशन और एक्सेसरीज के साथ-साथ ज्वेलरी भी किफायती दामों में मिलती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:29 IST
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करनी है खरीदारी? ये हैं गोल्ड की सबसे बेस्ट बाजार #Travel #National #SubahSamachar
