प्रोसित के साथ काम करना कभी एक जैसा नहीं लगता , अली फजल ने की राख के निर्देशक की तारीफ; कही ये बात
पिछले कुछ सालमें क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन जगह बन गए हैं। लेकिन 2020 में दर्शकों को 'पाताल लोक' देने के बाद डायरेक्टर प्रोसित रॉय इस जॉनर में दोबारा काम करने के लिए बहुत उत्साहित नहीं थे। जब तक कि उन्होंने 'राख' की कहानी नहीं सुनी, जो पिछले महीने OTT पर रिलीज हुई थी। इसको लेकर प्रोसित का कहना है कि उन्होंने इसलिए हां कहा क्योंकि इसकी कहानी कहने का तरीका और इसका स्ट्रक्चर उन्हें बहुत पसंद आया। इसमें दो अलग-अलग टाइमलाइन थीं और कई नए किरदार थे, साथ ही कई दिलचस्प भावनाएं भी थीं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता था। प्रोसित के साथ काम करने का अनुभव अलग होता है एचटी सिटी से बात करते हुए सीरीज में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव का मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर अली फजल कहते हैं कि मुझे लगता है कि उनके साथ काम करने का अनुभव कभी एक जैसा नहीं होता। ऐसा लगता है जैसे वे हर सीन और हर कहानी के लिए प्यार भरे खत लिख रहे हों। भले ही जॉनर एक ही हो - जैसे क्राइम - लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल अलग होता है। अगर मैंने 'पाताल लोक' देखी होती, तो मुझे यकीन नहीं होता कि इसे बनाने वाला वही इंसान है और इसका उल्टा भी सच है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:43 IST
प्रोसित के साथ काम करना कभी एक जैसा नहीं लगता , अली फजल ने की राख के निर्देशक की तारीफ; कही ये बात #Bollywood #WebSeries #National #AliFazal #PrositRoy #Raakh #RaakhSeries #RaakhWebSeries #WebSeriesRaakh #PrositRoyRaakhDirector #AliFazalInRaakh #RaakhStory #RaakhStaracast #SubahSamachar
